मैदान में खेल रहे थे विराट, नामजप कर रहीं थी अनुष्का, तस्वीरों पर फैंस ने दिया कमाल का रिएक्शन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे कपल हैं जो हमेशा ही अपने फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। जब भी विराट मैदान में खेलने के लिए उतरते हैं अनुष्का शर्मा को स्टैंड में बैठकर उनके लिए प्रार्थना और उन्हें चीयर अप करते जरूर देखा जाता है। 26 मई को रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस दौरान अनुष्का शर्मा को स्टैंड में बैठकर अपने पति विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का सबसे आगे की सीट पर बैठकर अपने पति को चीयर कर रही है। इस बीच फैंस का ध्यान अनुष्का की प्रार्थना पर भी गया।
नामजप करती नजर आईं अनुष्का
अनुष्का अपने पति का हौसला तो बड़ा ही रही थी इसके अलावा टीम की जीत के लिए प्रार्थना भी कर रही थी। मैच के दौरान की एक वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमें अनुष्का अपनी उंगली में नामचा काउंटर पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। ऐसा लग रहा था कि वह तनावपूर्ण क्षणों में प्रार्थना कर रही है।
फैंस का रिएक्शन
अनुष्का की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा देखो वह आरसीबी के लिए प्रार्थना कर रही है। एक ने कहा अनुष्का पूरी श्रद्धा से प्रार्थना कर रही थी। इसके अलावा यूजर को तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे।
मैच के बाद लगाया गले
विराट कोहली के किसी भी मैच में चाहे उन्हें हार मिली हो या जीत अनुष्का शर्मा हमेशा गले लगा कर उनका सपोर्ट करती नजर आती हैं। इसका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मैच खत्म होने के बाद क्रिकेटर बाउंड्री पार करके सीधे अनुष्का के पास पहुंचते हैं। वह अपनी पत्नी को गले लगाते हैं और फाइनल में पहुंचने की खुशी मनाते हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
