Sat. May 30th, 2026

विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच देखने उमड़ रही दर्शकों की भीड़, मैचों में बिखर रहा है रोमांच

ग्वालियर जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/एम एवं टीम 56/पी के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 25 की टीम 25/ए एवं टीम 25/बी के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/सी एवं टीम 27/जी के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 21 की टीम 21/डी एवं टीम 21/ई के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/एच एवं टीम 28/आई के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/एच एवं टीम 45/आई के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। रोमांच से भरे मैच में कई टीमें अगले दौर में बढ़ रही हैं ।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/एम एवं टीम 56/पी के मध्य खेला गया। टीम 56/पी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 112 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/एम ने 8 ओवर में 50 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच साहिल को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 की टीम 25/ए एवं टीम 25/बी के मध्य खेला गया। टीम 25/ए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 58 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 25/बी ने 3 ओवर 2 बाॅल में 61 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच कुलदीप को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/सी एवं टीम 27/जी के मध्य खेला गया। टीम 27/सी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 27/जी ने 8 ओवर में 64 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 27/सी ने 8 ओवर मे 53 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच प्रशांत को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed