क्रियेटिव हाउस में अध्यक्ष पद पर लड़ने वालों का टोंटा, अब राधाकिशन को तैयार कर रहे
ग्वालियर मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस की ओर से अध्यक्ष पद पर फिलहाल कोई भी क्रियेटिव दिग्गज चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। क्रियेटिव हाउस के लोगों ने इस कारण स्वयं अब अध्यक्ष पद पर राधाकिशन खेतान का नाम प्रस्तावित किया हैं, जिस पर खेतान ने कहा कि वह अपने परिवार से पूछ कर ही चुनाव लड़ेंगे।
दरसअल हुआ यूं कि क्रियेटिव हाउस के अभी हाल ही में बहाल हुये रामनिवास अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस चुनाव लड़े तो दमदारी व पूरी ईमानदारी से लड़े। क्योंकि दिखावा नहीं चलेगा। व्यापारियों व व्हाईट हाउस मिले हुये है और दोनों में 3-3 पदों का बंटबारा हो गया है। अभी क्रियेटिव के एक दिग्गज ने हाल ही में व्हाईट हाउस के सर्वेसर्वा से मुलाकात की है, इसका क्या अर्थ निकाला जाये। क्रियेटिव की यह बैठक होटल रीजेंसी स्क्वायर में थी। बैठक में रामनिवास अग्रवाल के इस तर्क पर सन्नाटा भी खींचा। जिस पर हेमंत गुप्ता और विजय गोयल ने कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। इस पर अग्रवाल ने कहा कि आप पूरी ताकत से हाउस चुनाव संचालन करें, इसलिये अपने बेटे सौरभ गुप्ता को सहसचिव पर न लड़ाये। इस पर हेमंत गुप्ता ने कहा कि हां वह ऐलान करते है कि सौरभ को चुनाव नहीं लड़ायेंगे।
क्रियेटिव हाउस की बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक सुरेश बंसल ने संयुक्त अध्यक्ष पद पर, संदीप नारायण अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद पर, राकेश अग्रवाल ने सचिव पद पर, मनीष बांदिल ने सहसचिव पद पर व अजय गोयल ने कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। वहीं दिलीप डेयरी के दिलीप अग्रवाल ने भी कहा कि वह भी चुनाव लड़ने को तैयार है। लेकिन हाउस नेता विजय गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता ने कहा कि आपके भाई राकेश अग्रवाल सचिव पद पर लड़ रहे हैं तो आप रहने दे, एक ही परिवार का सदस्य चुनाव लड़े।
कुल मिलाकर क्रियेटिव हाउस की बैठक में 95 से अधिक हाउस मेंबर जुटे, बाद में भोजन पर रामनिवास अग्रवाल ने हेमंत गुप्ता से यह कहा कि आप सौरभ को चुनाव लड़ाये मैं तैयार हूं। इस पर हेमंत गुप्ता ने कहा कि रामनिवास जी आप कमाल करते हों पहले आपने ही सौरभ का नाम आगे बढ़ाया था, अब दोहरी बात क्यों?
मुकेश अग्रवाल ने एकता की बात रखी
व्यापारी नेता व प्रसिद्ध व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस पूरी ताकत व एकजुटता से लड़े, इसके प्रयास हो, हमारी कोशिश सभी 6 पद जीतने की होनी चाहिये। वहीं व्यापारी नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी पूरी तन्मयता से चुनाव लड़ने की बात रखी। बाद में भोजन पर सरदार गोविंद राय सिंह ने कहा कि एकजुटता हो जाये तो हम सभी पद जीत लेंगे, लेकिन इसके लिये काम करना होगा।
पैनल बाद में घोषित होगाः विजय गोयल
क्रियेटिव हाउस के मुख्य कर्ताधर्ता विजय गोयल ने कहा कि हाउस का पैनल 12 जून की चेंबर की असाधारण सभा के बाद ही घोषित होगा, क्योंकि असाधारण सभा की बैठक व सब रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी का क्या फैसला आता है, हम परीक्षण करेंगे। गोयल ने कहा कि चेंबर चुनाव ज्यादा दिन खिंचे तो व्यापार प्रभावित होंगे।
