Thu. Jun 11th, 2026

83 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 83 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 10 जून 2026 को 83 अधिकारियों के पदोन्नति और उच्च वेतनमान के संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर से ज्वाइंट कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर से एडिशनल कलेक्टर बनाए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-12) में कार्यरत 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) का लाभ दिया गया है।  इनमें बिलासपुर की रजनी भगत, बलौदाबाजार-भाटापारा के अरुण कुमार सोनकर, महासमुंद के आशीष कर्मा, जशपुर के प्रशांत कुमार कुशवाहा, राजनांदगांव के गौतम चंद पाटिल, कोरिया के उमेश कुमार पटेल, गरियाबंद के विशाल कुमार महाराणा और नारायणपुर के सुमित कुमार गर्ग का नाम शामिल हैं।

आदेश में वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में कार्यरत 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) प्रदान किया गया है। इनमें संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव, आयुक्त कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी और विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। सूची में सिल्ली थॉमस, दिलेराम डाहिरे, स्निग्धा तिवारी, मनीष साहू, अभिषेक दीवान, रवि सिंह और नंद कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed