Tue. Jun 16th, 2026

मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बढ़ सकती है तबादलों की समय-सीमा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार (16 जून 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े और किसानों को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। इसके अलावा प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों और अधोसंरचना परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर   

  • स्वस्थ अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति 2026 को मंजूरी दी जा सकती है। इसका उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, निजी निवेश को बढ़ावा और चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है।
  • कर्मचारियों-अधिकारियों की नई ट्रांसफर नीति के तहत तबादलों की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकार ने 1 से 15 जून तक तबादले की अनुमति दी थी लेकिन इस अवधि में केवल कुछ विभाग ही प्रक्रिया पूरी हो सकी है, कई विभाग की लिस्ट अटकी हुई है, जिन्हें जारी किया जाना है। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछली कैबिनेट में पहले ही कह दे चुके है कि 15 जून के बाद तारीख नहीं बदलेंगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित अवधि के बाद भी अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
  • खाद आपूर्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
  • सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने पर चर्चा हो सकती है। आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाली स्टेट हेल्थ एजेंसी ने योजना का प्रारूप तैयार किया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंगलवार के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: बीजेपी कार्यालय (पीएम मोदी 12 साल के कार्यकाल कार्यक्रम)
  • 11:30 बजे: मंत्रालय आगमन
  • 11:35 बजे: उच्च शिक्षा विभाग की वीसी
  • दोपहर 12:15 बजे: कैबिनेट बैठक अध्यक्षता
  • 1:30 बजे: मुलाकात के लिए (मंत्रालय )
  • 2:30 बजे: सीएम हाउस
  • 2:35 से 3:05 बजे तक: प्रतिनिधिमंडल से संवाद
  • शाम 4 बजे: किसान कल्याण से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed