Wed. Jun 17th, 2026

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अन्य डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की 16 जून 2026 को जारी कर दी है। ​एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाइनल आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और अंक भी अपलोड कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार 16 जून (शाम 6 बजे) से 30 जून 2026 (शाम 6 बजे) तक इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने मार्क्स देख सकते हैं। ध्यान रहे इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी परिस्थिति में यह डेटा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

इससे पहले एसएससी ने प्रोविजनल आंसर-की 05 फरवरी 2026 को जारी की थी। परीक्षा का परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया था। परीक्षा का आयोजन 15 से 22 जनवरी, 2026 के बीच किया गया था। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 443 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें SSC Delhi Police AWO/TPO Answer Key 

  • ​सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Answer Key’ सेक्शन में जाएं ।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर-की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • ​लॉगिन करते ही आपकी फाइनल आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • ​इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *