1979 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 15 जुलाई है अंतिम तिथि, जानें सैलरी, योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा 1,979 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2026, मंगलवार से शुरू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में शैक्षणिक (Teaching) और गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) श्रेणियों के तहत पदों को भरा जाएगा। इसमें टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर जैसे पद शामिल है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2026 से दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 जुलाई 2026 ही रखी गई है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।
संस्था का नाम दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विज्ञापन संख्या: 03/2026
कुल पद: 1979
पदों का विवरण
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) 44
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स) 18
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 37
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (लाई डिटेक्शन) 12
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स) 15
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (एचआरडी/क्वालिटी कंट्रोल) 5
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो) 14
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक्स) 81
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (सीन ऑफ क्राइम/सेक्सुअल मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) 46
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिंगर प्रिंट) 1
- तकनीकी सहायक (हिंदी) 1
- सहायक अभिलेखपाल ग्रेड-I 4
- आईटी असिस्टेंट ग्रेड-A 125
- फिटर ग्रेड-II 36
- लिफ्ट ऑपरेटर 13
- सहायक ऑपरेटर कम मैकेनिक (एसी) 15
- सब-स्टेशन अप्रेंटिस 37
- डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A 21
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-B 2
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) 675
- डोमेस्टिक साइंस टीचर 129
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा) 163
- विशेष शिक्षक (प्राथमिक) 450
- विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर 19
शैक्षणिक योग्यता : अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी भिन्न हैं। शिक्षण (Teaching) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक, बी.एड (B.Ed) या डीएलएड (D.El.Ed) के साथ सीटीईटी (CTET) पास होना अनिवार्य है। वहीं तकनीकी और वैज्ञानिक पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री, बी.टेक, एमसीए, बीसीए या आईटीआई डिप्लोमा मांगा गया है।
आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 तय किया गया है। सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगों (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यानी उनके लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया: चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी: वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। सैलरी लगभग 19,900 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “New Registration/Apply Online” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पोस्ट की पसंद भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें।
- आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
