Wed. Jun 17th, 2026

19 जून तक वर्षा का दौर, आज 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द होगी मानसून की दस्तक

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बुधवार को उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले मंगलवार (16 जून 2026) को कई जिलों में मौसम बदला रहा । प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और नबीबाबाद में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय है। 18 जून को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17, 18, 19 और 23 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17, 18, 19, 22 और 23 जून तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है। 19, 20 और 21 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अनुमान है कि 22-23 जून के आसपास सोनभद्र जिले से मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

बुधवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट हैं। यहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती मंडल, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर मंडल, सहारनपुर मंडल, मेरठ मंडल, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है।
  • हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *