राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर देशभर से मिल रही शुभकामनाएं, जानें कैसा रहा पार्षद से सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का सफर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 जून यानी आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार टाइम बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ने ये भी कहा कि वो ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं में मुर्मू को शुभकामनाएं दी है। सभी उनके साहस, जन सेवा, सादगी, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए दिखाई दिए। शुभकामनाओं में उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी दी गई।
राष्ट्रपति मूर्मू को पीएम की शुभकानाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सादगी, साहस, जन सेवा और विनम्रता की अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन यात्रा लोगों को प्रेरित करती रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते दिखाई दिए और उनकी दीर्घायु की कामना की।
पीएम मोदी ने लिखा सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है। वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण काबिले तारीफ है। भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक हूं।
राजनाथ सिंह ने कहा जनसेवा की सच्ची भावना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और लोगों को सशक्त बनाने में समर्पित किया। नागरिकों के कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति अपने समझदारी और प्रतिबद्धता के माध्यम से वो जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक बन गई हैं। भारत में उन्हें सम्मान और स्नेह मिलता रहे।
