Thu. Jul 9th, 2026

मध्य प्रदेश आज 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भिंड में रेड अलर्ट, अब तक सामान्य से 10% अधिक वर्षा

मानसून की सक्रियत के चलते आगामी 12-13 जुलाई तक मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि 10 जुलाई के बाद अति भारी बारिश का दौर धीमी होने लगेगा। हालांकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को 21 जिलों में अति भारी से भारी बारिश के लिए रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा होने की संभावना है।

साथ ही 34 जिलों में झंझावात व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। दमोह में करीब पौने 2 इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश दर्ज की गई। अधिकांश शहरों के तापमान में भी गिरावट आई। सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री और सबसे कम तापमान छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

अति भारी बारिश : भिंड (रेड अलर्ट) राजगढ़, रतलाम, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी (ऑरेंज अलर्ट)भारी वर्षा (येलो अलर्ट): विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुरझंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवा 50 किमी प्रति घंटा: भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 8 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक मध्य प्रदेश में 223.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 202.5 मिलीमीटर है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 10% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 30% अधिक पानी गिरा है। प्रदेश स्तर पर जुलाई में पूर्वी मध्य प्रदेश की औसत बारिश 348 मिलीमीटर और पश्चिमी मध्य प्रदेश की 296 मिलीमीटर मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed