Fri. Jul 10th, 2026

ऐसे लोगों को वोट न दे जो निजी हित में चेंबर को बेच दें मुकेश अग्रवाल

ग्वालियर। हमने क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी सोच समझकर दिये है, यह सभी प्रत्याशी आम व्यापारी के लिये समर्पित है यह ऐसे प्रत्याशी नहीं है जो निजी हित के लिये काम करें और चेंबर को ही बेच दें। यह बात बुधवार को क्रियेटिव हाउस के कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य मुकेश अग्रवाल ने एक चर्चा में कहीं। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चेंबर के मतदाता मतदान से पहले सोचें, विचारें और यह देखे कि कौन आपके सुख दुख में साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि इसमे क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी बेहद योग्य, मिलनसार और आम व्यापारी के लिये काम करने वाले है।
ग्वालियर के प्रसिद्ध आटो मोबाइल व्यापारी व वैश्य सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे लोगों को वोट न दें, जो चेंबर का उपयोग व्यक्तिगत हित के लिये करें। उन्होंने कहा कि क्रियेटिव के सभी प्रत्याशी चेंबर व व्यापारी हित में 24 घंटे काम करेंगे। इसीलिये मेरी सभी चेंबर के मतदाताओं से अपील है कि वह संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल रोम, सहसचिव राकेश अग्रवाल गारमेंट व कोषाध्यक्ष अजय गोयल को ही वोट दें, ताकि चेंबर की आवाज सशक्त हो और चेंबर में योग्य प्रत्याशी विजयी हों।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल बेहद योग्य और अनुभवी प्रत्याशी है और हमारे क्रियेटिव हाउस की कमान सम्हाल रहे है। मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे दूसरे प्रत्याशी को न जिताये, जिनका ट्रेक रिकार्ड खराब हों। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed