Mon. Aug 17th, 2026

कीमतों में फिर बदलाव, जानिए भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगातार आ रहे बदलाव के चलते सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित रही हैं। बुधवार को फिर भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

15 जुलाई को दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,41,220 रुपए प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,41,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,750 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

MCX पर आज चांदी भाव गिरकर 2,21,600 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार दोपहर तक चांदी की कीमत बढ़कर 2,20,391 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

  • इंदौर में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,43,620 रुपये है। भोपाल में सोने की कीमत 1,43,620 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,720, 22 कैरेट का भाव 131,750 और 18 कैरेट का भाव 1,07,820 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव 2,34,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये है।

अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड उछलकर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। WTI क्रूड भी करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। आमतौर पर डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं (सोने-चांदी) पर दबाव बढ़ता है और कीमतें घटती हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से एक बार फिर महंगाई (इन्फ्लेशन) बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। भारतीय रुपए पर भी दबाव बढ़ा है।

इस उठा पटक के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी की संभावना हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,020.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का भाव 58.675 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। जानकारों की मानें तो, अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों से फिलहाल निवेशकों सतर्क है। निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के अगले कदम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति की स्थिति पर बनी हुई है।  जबतक पश्चिम एशिया में पनपे तनाव की स्थिति नियंत्रण में नहीं आती या कोई अहम फैसला नहीं होता तब तक सोने-चांदी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed