Tue. Aug 4th, 2026

थाने में युवती ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, जानें डिटेल

कथित तौर पर थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। युवती के हालत बिगडऩे के बाद पुलिस ने डायल-112 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर्स ने निगरानी में इलाज जारी है।

थाना परिसर में हुई इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवती जहरीला पदार्थ खाते नजर आ रही है। जबकि  टीआई उसका वीडियो बना रहे हैं। युवती का नाम पिंकी नायक बताया जा रहा है। वह कुसमा गांव की निवासी है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

पुलिस पर लगाए कई गंभीर आरोप

पिंकी नायक ने आरोप लगाया कि वह अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर महाराजपुर थाने पहुंची थी। लेकिन करीब दो घंटे तक खड़े रहने के बावजूद उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

युवती का कहना है कि दो दिन पहले उसके भाइयों के खिलाफ कथित तौर पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी। परिवार के लोग थाना प्रभारी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उसने संतोष पुरोहित और संतोष रैकवार का नाम भी लेते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इसके अलावा थाना प्रभारी पर आरोपियों से दो लाख रुपये रिश्वत लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पिंकी की मां ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र और रविन्द्र रैकवार ने उन्हें धमकी दी और 10 हजार रुपये की मांग की है। आरोपियों ने केस में होने वाला खर्च भी उनसे वसूलने की धमकी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. आनंद तिवारी ने बताया कि युवती को महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया है। यह पॉइजनिंग का मामला है। युवती ने थाने में जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और इसके बाद ही उसकी स्थिति के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

महाराजपुर थाने में युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें पहले युवती द्वारा थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से बात की जा रही है। इसके बाद युवती ने बाहर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद टीआई डीके सिंह उक्त युवती का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। डीके सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed