Wed. Aug 5th, 2026

MP को केंद्र का बड़ा तोहफा, टैक्स डेवोल्यूशन के तहत मिले 8,010 करोड़, मुख्यमंत्री ने PM मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने 1 अगस्त 2026 को राज्यों को कर हस्तांतरण (Tax Devolution) की अतिरिक्त किश्त जारी की है, जिसकी राशि 1,09,019 करोड़ रुपये है। खास बात ये है कि यह रकम हर महीने मिलने वाली सामान्य से अलग है। इसमें मध्यप्रदेश को 8 हजार 10 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे राज्यों को अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस अतिरिक्त किस्त में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा पैसा मिला है। अकेले उत्तर प्रदेश को करीब 19,208 करोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा बिहार को करीब 10,845 करोड़, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये मिले हैं। यह अग्रिम किस्त राज्यों की वित्तीय स्थिति को मजबूती करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। पूंजीगत और विकासात्मक खर्च को तेज करने की दिशा में सहायक होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से जुटाए गए कुल टैक्स राजस्व का 41% हिस्सा राज्यों को मिलता है। यह रकम पूरे वित्त साल में 14 किस्तों के जरिए राज्यों को भेजी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed