सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को 2000 से ज्यादा वोटों की बढ़त, घनश्याम सिंह ने 12000 से ज्यादा वोटों से जीत का किया दावा
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सातवें राउंड की मतगणना के बाद वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 3,295 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, “मैं 12 से 15 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत रहा हूं। हमारी बढ़त लगातार बढ़ रही है और शहर से करीब 8 हजार वोटों की बढ़त मिलेगी।” हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है, इसलिए अंतिम नतीजे का इंतजार किया जा रहा है।
