Fri. Oct 9th, 2026

उदासीन भ्रष्ट सिस्टम ने चुराया बच्चों का लड्डू_आजादी का पर्व नहीं मना पा रहे मासूम

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिस्टम की सबसे संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है।  15 अगस्त को झंडावंदन करने स्कूल पहुँचने में असमर्थ रहे नौनिहालों ने खेत की मेड़ पर ही फहरा दिया तिरंगा। तस्वीरों को देखकर आप चौंक जाएंगे कि ऐसा क्यों हुआ सवाल उठता है कि क्या स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया नहीं गया या फिर 15 अगस्त ही नहीं मनाया गया। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बस इसका कारण सिर्फ इतना सा है कि स्कूल जाने का एकमात्र रास्ता तालाब बना हुआ था। ये न तो स्कूली शिक्षा विभाग और न ही जिला प्रशासन की कोई खामी है ये गलती है उस सिस्टम की जिसकी उदासीनता के चलते ये मासूम दो वर्षों से 15 अगस्त पर अपने स्कूल में जाकर स्वतंत्रता दिवस में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। मामला है ग्वालियर के भितरवार ब्लॉक स्थित गडाजर पंचायत का जहांँ एक अदद हाईस्कूल तो शासन ने खोल दिया लेकिन अफसरों की उदासीनता के चलते वहाँ पहुँचने वाली सड़क हर वर्ष तीन से चार महीने तक जलमग्न रहती है या कहें कि तालाब बन जाती है इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान तो होता ही है बल्कि ये छात्र 15 अगस्त को मिलने वाले दो लड्डुओं से भी वंचित रह जाते हैं। अब खेत की मेड़ पर झंडावंदन करने के बाद इन्हें न तो स्कूल में उपस्थित माना जाएगा और न ही इन्हें लड्डू ही मिलेंगे हालांकि ऊंगली डॉट इन द्वारा इस मामले को संज्ञान में लाने के बाद जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए संबंधित पंचायत कमेटी को सड़क को दुरुस्त करने निर्देश दिए हैं अब देखना यह होगा कि पिछले दो वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल न होने वाले नौनिहाल अगली बार यानि 15 अगस्त 2027 को ध्वजारोहण के दौरान स्कूल पहुंच पाएँगे या नहीं क्योंकि जैसा कि सूत्रों ने बताया कि पूरे गांव में केवल मुरम मिट्टी की ही लोग डाली गई है और कब ये मुरम अगली बार फिर से बरसात में बह जाए और बच्चे एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस अर्थात देशभक्ति के सबसे बड़े उत्सव से वंचित हो जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *