Sat. Aug 22nd, 2026

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, आज सिवनी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट, 16 जिलोंं में भारी बारिश की चेतावनी

मानसून और अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में 25-26 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मानसून की द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दाब क्षेत्र के चलते शनिवार, 22 अगस्त को 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सिवनी और बालाघाट में 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। जलस्तर बढ़ने से बरगी, तेंदुघाट और जोहिला बांध के गेट खोल दिए गए है और पानी छोड़ा जा रहा है। डिंडोरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर जिलों के निचले इलाकों में  बाढ़ की स्थिति बनने लगी है।नर्मदा,सेमरावल, केन और मंदाकिनी समेत कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के चलते कुछ गांवों का संपर्क टूट गया है।

शनिवार को एमपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): सिवनी, बालाघाट

अति भारी बारिश (येलो अलर्ट): विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अशोकनगर, दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा

भोपाल-इंदौर में रिमझिम, जबलपुर-ग्वालियर में भी बौछार

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, थ्योपुरकला, संगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शाहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, मैहर

MP में अबतक 24 इंच पानी गिरा, 3 इंच अब भी कम

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 21 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रदेश में अब तक करीब 24 इंच ( 609.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 27 इंच ( 685.3 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 10% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 12% कम पानी गिरा है।
  • जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है।
  • 39 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, सिर्फ प्रदेश के 16 जिलों अनूपपुर, डिंडौरी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed