Mon. Aug 24th, 2026

बेगमबाग इलाके में चला नगर निगम का बुलडोजर, हरिफाटक चौड़ीकरण और टनल निर्माण के बीच आ रहे मकानों को किया ध्वस्त

उज्जैन के बेगम बाग क्षेत्र में आज एक बार फिर उज्जैन विकास प्राधिकरण की कार्रवाई देखने को मिली। यहां यूडीए ने 16 मकानों को ध्वस्त कर दिया जो हरि फाटक ब्रिज के चौड़ीकरण और मंदिर के लिए बनाई जाएगी टनल के रास्ते में बाधा बन रहे थे।

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में जोर शोर से निर्माण और प्रगति के कार्य चल रहे हैं। इसी को लेकर अब जहां अतिक्रमण किया गया है या निर्माण कार्य के बीच में जो भी भवन आ रहे हैं उन्हें तोड़ा जा रहा है। बेगम बाग के इन 16 मकानों की लीज 15 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। अब हाईकोर्ट का स्टे हटने के बाद इन पर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed