जबलपुर थाने के सामने हो रहा था अवैध आरा मशीन का संचालन, वन विभाग ने जब्त की जलाऊ लकड़ियां
जबलपुर में अवैध आरा मशीन और लड़कियों की टाल पर लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। लगभग दो हफ्ते पहले ही एक जगह चल रही अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर वन विभाग द्वारा अवैध आरा मशीन और लकड़ी की टाल पर कार्रवाई की गई है।
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई गौर पुलिस चौकी के ठीक सामने की गई है। लंबे समय से यहां पर अवैध रूप से आरा मशीन चलाई जा रही थी लेकिन पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं लगी। स्थानीय लोगों को शिकायत के आधार पर जब यहां छापा मार कार्रवाई की गई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
