Tue. Aug 25th, 2026

सरकारी दफ्तर में साहब का शाही जन्मदिन, हाथी पर बैठाकर निकाली सवारी, वीडियो वायरल होते ही….

शहर के वल्लभनगर में बिजली विभाग के एक अधिकारी का जन्मदिन मनाने का तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी कार्यालय में सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया गया कि इसका वीडियो सामने आते ही मामला सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो में अधिकारी को हाथी पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यालय लाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। कार्यालय के बाहर जमकर नाच-गाना भी हुआ। इसके बाद नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन वाला केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *