Sat. Nov 21st, 2026

नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से मिले हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले।

वहीं, महाराजगंज से मिले 4 शव को सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए, जिनमें 3 महिलाएं थीं। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं।

उधर, बाढ़ से पहले जरूरी डेटा साझा न करने के आरोपों पर चीन ने कहा कि उसके वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी।

नेपाल-तिब्बत में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 16 मौतें हुई हैं, जबकि 3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल बाढ़ के बाद सुरक्षित निकाले गए तमिलनाडु के 29 टूरिस्ट सोमवार को दिल्ली के तमिलनाडु हाउस पहुंचे। यहां तमिलनाडु सरकार के मंत्री के. थन्नारसु और विशेष प्रतिनिधि के. वेंकट नारायण ने उनका स्वागत किया।

नेपाल बाढ़ में लापता 6 में से 3 कुशीनगर के मजदूर लौटे

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए कुशीनगर के छह मजदूरों में से तीन सोमवार को अपने गांव लौट आए। ये सभी नेपाल के रसुवा जिले में 216 मेगावाट की हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना में काम करने गए थे।

लौटने वालों की पहचान राजकुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी और आकाश कनौजिया के रूप में हुई है। वहीं अभय तिवारी, अमन गौड़ और पंकज राजभर अभी भी लापता हैं।

नेपाल के रसुवा में बाढ़ में मौसम निगरानी सिस्टम बह गया

नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले में पिछले हफ्ते आई बाढ़ में मौसम की निगरानी करने वाला सिस्टम बह गया। इसके बाद इलाके में नए CCTV कैमरे और जमीन की हलचल मापने वाले सीस्मोमीटर लगाए गए हैं।

नेपाल के सेंटर फॉर हाइड्रोलॉजी एंड वॉटर रिसोर्सेज रिसर्च के अधिकारी बिनोद पराजुली ने बताया कि तिमुरे गांव में लगाए गए उपकरणों से मंगलवार से चीन-नेपाल सीमा के पास के इलाके की रियल टाइम तस्वीरें मिल सकेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि आगे बाढ़ का खतरा बना हुआ है, इसलिए रियल टाइम मौसम और जलस्तर की जानकारी बेहद जरूरी है। चीनी अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि बाढ़ प्रभावित इलाके के पास ग्लेशियरों के ढहने का भी खतरा है।

अमेरिकी दूतावास ने यात्रा से बचने की सलाह दीनेपाल में अमेरिकी दूतावास ने बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रसुवा जिले के धुंचे गांव के उत्तर में गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी है।

दूतावास ने कहा कि 26 अगस्त की बाढ़ के बाद इलाके में सर्च, रेस्क्यू और राहत अभियान जारी है। आने वाले दिनों में भारी बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बना हुआ है

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से बरामद किए गए हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले, जबकि 4 शव महाराजगंज के निचलौल तहसील से बरामद हुए।महाराजगंज में मिले 4 अज्ञात शव सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए। इनमें 3 महिलाओं के शव भी शामिल थे।

अधिकारियों के मुताबिक, शवों की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं। शवों को नियम के तहत 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था।   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 939 पहुंचानेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है। इससे पहले जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 903 बताई गई थी।

वहीं, लापता लोगों की संख्या में 300 से ज्यादा की कमी आई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, अब 3,925 लोग लापता हैं। इससे पहले यह संख्या 4,247 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *