Fri. Nov 27th, 2026

CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक, भोपाल में जुटेंगे करीब 200 युवा उद्यमी

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्टार्टअप संचालकों को अपने नए आइडिया, काम के अनुभव और सामने आ रही चुनौतियां सीधे सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। 27 सितंबर को भोपाल में होने वाले ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ में प्रदेशभर से करीब 200 स्टार्टअप संचालक शामिल होंगे।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव युवा उद्यमियों से सीधे बातचीत करेंगे। स्टार्टअप संचालक अपने अब तक के सफर और उपलब्धियों के साथ कारोबार आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियां और अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed