Fri. Sep 25th, 2026

नितिन गडकरी का भोपाल दौरा सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, समीक्षा बैठक ली

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे। उनके दौरे की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नितिन गडकरी ने लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और मानव कल्याण से जुड़े विचारों का स्मरण किया। पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed