Fri. Sep 25th, 2026

फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए 25 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 KG सिल्वर का लेटेस्ट रेट

अनंत चतुर्दशी के मौके पर भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उठा-पटक देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है, वहीं चांदी का रेट 2,33,863 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.28 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,50,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने-चांदी, कच्चे तेल और मुद्रा बाजार में भारी हलचल देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव के कारण सर्राफा बाजार पर दबाव देखने को मिला है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों और मुद्रास्फीति को लेकर आने वाले फैसलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय हाजिर (Spot) बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और भारतीय रुपये के दबाव के बीच निवेशकों भी सतर्क हो गए हैं। बाजार विशेषज्ञ ​की मानें तो जब तक मध्य पूर्व तनाव शांत नहीं होता, तब तक निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय बाजार में आने वाले हर छोटे डिप्स (गिरावट) पर धीरे-धीरे (SIP मोड में) निवेश कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed