Sat. Nov 21st, 2026

जबलपुर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI ने 8 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला किया दर्ज, 10वीं की मार्कशीट निकली फर्जी

जबलपुर में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर हुई भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल डाकघर सब डिवीजन क्रमांक-1 के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट लवकुश पारेते ने इस संबंध में CBI को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में जनवरी 2023 और जुलाई 2024 में ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए हुई भर्ती का जिक्र किया गया। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और 10वीं की मार्कशीट अपलोड की थी। चयन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर किया गया था।

वहीं जांच के दौरान भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की ओर से जमा की गई मार्कशीट और अंकसूची का संबंधित शिक्षा बोर्ड से सत्यापन कराया गया। सत्यापन रिपोर्ट सामने आने के बाद 8 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद CBI ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अब सिर्फ अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है बल्कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *