Fri. Oct 2nd, 2026

एशियन गेम्स में भारत को 1 मिनट में 2 गोल्ड बॉक्सिंग में लवलीना, परवीन के बाद अंकुश का गोल्डन पंच; रेसलर सुजीत भी सोना जीते

भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को एक मिनट के अंदर 2 गोल्ड मेडल जीते। बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। इससे ठीक एक मिनट पहले सुजीत कलकल ने रेसलिंग के पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड अपने नाम किया।

इससे पहले बॉक्सर परवीन हुड्‌डा ने विमेंस 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। पहली बार 3 भारतीय मुक्केबाज एशियन गेम्स में चैंपियन बने हैं।

 भारत और चीन के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। चीन की टीम सफेद जर्सी में, जबकि भारतीय महिला टीम नारंगी जर्सी में मैदान पर उतरी है। अब भारत की नजर ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को हराकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर है।  विमेंस हॉकी का फाइनल 4:30 बजे शुरु होगा

विमेंस हॉकी का फाइनल मैच आज भारत और चीन के बीच 4:30 बजे से शुरु होगा। मुकाबला पहले 3:30 बजे से शुरु होने वाला था, लेकिन एक घंटे देरी से शुरु होगा। मैच लेट होने की वजह सामने नहीं आई है।शियाड में भारतीय मुक्केबाजों का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्ड के लिहाज से ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते।2010 एशियाड में भारतीय मुक्केबाजों ने 2 गोल्ड समेत कुल 9 मेडल जीते थे। वहीं 2022 में भारत के खाते में 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत 4 मेडल आए थे।   तीरंदाजी- भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची, चीन को हराया

भारत ने रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।दूसरे रोटेशन में चीन ने 9, 9 और 8 अंक के साथ 51/60 का स्कोर किया। भारत को सेट जीतने के लिए 26 अंक चाहिए थे, जबकि 25 अंक से सेट टाई हो जाता।कीर्ति ने 9 अंक से शुरुआत की, अंकिता ने 8 अंक हासिल किए। इसके बाद कुमकुम के 8 अंक के साथ सेट टाई हुआ, लेकिन भारत ने कुल स्कोर के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed