Sat. Nov 21st, 2026

थुरा-भूतेश्वर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 3 ट्रेनें प्रभावित 2 दिन पैसेंजर रद्द ,निजामुद्दीन-इंदौर ट्रेन का रूट बदला; कोलकाता-प्रतापनगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

कोटा मंडल की यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आगरा मंडल के मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते 9 से 11 अक्टूबर तक तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें दो पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है, जबकि हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होगी। इसके चलते यह ट्रेन मथुरा और भरतपुर स्टेशन नहीं जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, गाड़ी संख्या 54794 मथुरा-सवाई माधोपुर पैसेंजर 9 और 10 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 54793 सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर 10 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 10 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग के बजाय हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा फोर्ट-बयाना होकर चलेगी। इस बदलाव के कारण ट्रेन का मथुरा और भरतपुर में ठहराव नहीं होगा।

कोलकाता-प्रतापनगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे होंग 

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे लगाएगी। कोटा मंडल में इसके गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा और रामगंज मंडी स्टेशनों पर ठहराव होंगे।

कोलकाता से प्रतापनगर जाने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 3, 10, 17 और 24 नवंबर को कोलकाता से सुबह 8 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह गंगापुर सिटी 10:10 बजे, सवाई माधोपुर 11 बजे, कोटा 12:30 बजे और रामगंज मंडी 1:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *