Mon. Oct 5th, 2026

बपावर पंचायत में जगह-जगह कचरे के ढेर बीमारी फैलने का खतरा, कर्मचारियों की 3 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर हड़ताल

ग्राम पंचायत बपावर में एक बार फिर सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिससे नाराज होकर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि हर तीन महीने में यही स्थिति बनती है। उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलता, जिससे उन्हें बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है।इस वजह से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed