Sat. Apr 18th, 2026

पांच दरिंदों ने एक साथ मिलकर किया 16 साल की किशोरी का गैंगरेप

तिया। दतिया में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया की उड़नू की टोरिया पर किशोरी अपने दोस्त के साथ गई थी। जहां पांच दरिंदों ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें उक्त घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उड़नू की टोरिया की है।
सिविल लाइन पुलिस ने हर गोविन्द  पाल, करन यादव, पंकज यादव, देव अहिरवार और सचिन अहिरवार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी हर गोविन्द पाल को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश  सिविल लाइन पुलिस ने तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *