Wed. May 27th, 2026

बढ़ गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की तनख्वाह.. मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान, जानें अब कितने रुपये आएंगे खाते में..

पटना  विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार वर्गों को खुश करने में लगी हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से एक के बाद एक कई सौगातों की बौछार हो रही है। इसी कड़ी में सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 2000 रुपए और सहायिकाओं के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बता की जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *