Mon. Jul 6th, 2026

5 दिसंबर से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, गिरेगा पारा, शीतलहर चलेगी

अगले 48 घंटों बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।5 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी ।खास करके 5 से 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,उज्जैन, चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।इन शहरों में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *