Thu. Apr 30th, 2026

कलेक्टर ने डॉ. किशोर मुकाती को मानवीय सेवा के लिए सम्मानित किया

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाडा बुजुर्ग के डॉ. किशोर मुकाती को उनकी त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. मुकाती ने मुख्य मार्ग पर अचानक बेहोश हुए एक व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। साथ ही तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को ज़िला चिकित्सालय पहुँचाया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने डॉ. मुकाती के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उनकी यह तत्परता और निस्वार्थ सेवा न केवल उस व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हुई, बल्कि यह संपूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *