Fri. Jun 26th, 2026

राजा शिवाजी ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करें रितेश देशमुख का हिस्टोरिकल ड्रामा

रितेश देशमुख की हिस्टॉरिकल ड्रामा राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर घूम मचाई है। जब इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था तब छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की कहानी को हर किसी ने प्रभावित किया। रितेश देशमुख ने इस किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी पेश किया है।

बता दें कि रितेश ने केवल इस फिल्म में राजा शिवाजी का किरदार निभाया ही नहीं है बल्कि फिल्म का डायरेक्शन करने के और कहानी लिखने में भी उनका हाथ है। लोगों की सोच से अलग जाकर इस फिल्म ने शानदार कमाई भी की थी। बड़े पर्दे पर जो दर्शक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं। उन्हें इसके OTT पर रिलीज होने का इंतजार था। दर्शकों का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।

ओटीटी पर रिलीज हुई राजा शिवाजी

अगर आपने साहस और सैन्य राजनीति से भरी हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म की ओर से फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है कि इसे रिलीज किया जा चुका है और दर्शक इसे हिंदी और मराठी में देख सकते हैं। तो अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है तो तुरंत ही इसे स्ट्रीम करें।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह मराठा साम्राज्य के संस्थापक और भारत की ऐतिहासिक हस्तियों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित कहानी है। उन्हें अपनी बहादुरी, दूरदर्शी नेतृत्व और सैन्य रणनीति की वजह से पहचाना जाता था और आज भी पीढ़ियां उनसे प्रेरित होती हैं। 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी  फिल्म शिवाजी महाराज के उत्थान को दिखाती है। यह बताती है कि किस तरह से एक दृढ़ निश्चयी युवा इतिहास रच कर भारत के सबसे सम्मानित योद्धा राजाओं में से एक बना। राजमाता जीजाबाई के मूल्यों और मार्गदर्शन को भी फिल्म अच्छी तरह से उजागर किया गया है जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज की स्थापना के सपने की नींव रखी।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले, संजय दत्त अफजल खान, जेनेलिया देशमुख साईबाई, विद्या बालन खदीजा सुल्तान, अमोल गुप्ते मोहम्मद आदिल शाह, भाग्यश्री जीजाबाई और जितेंद्र जोशी पंत गोपीनाथ के किड़मेदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed