Mon. Nov 23rd, 2026

21 साल बाद MP में फिर दौड़ेंगी लोक परिवहन बसें, मोहन यादव-गडकरी करेंगे शुभारंभ, भेल दशहरा मैदान के आसपास रूट बदला

भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 साल बाद आज फिर लोक परिवहन बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस नई बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। लंबे समय बाद लौट रही इस व्यवस्था के जरिए शहरों के भीतर से लेकर एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों तक बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है।

नई लोक परिवहन व्यवस्था में ई-बसों सहित अलग-अलग तरह की बस सेवाएं शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य इन सेवाओं को प्रदेश के हर नगर और जिले तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *