Sun. Jul 12th, 2026

स्पेशल ट्रेन शुरू:कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेगी

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाएगी और रेलकर्मियों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और जागरूक करेगी। जोधपुर रेल मंडल पर रेलवे कर्मचारियों तथा उनके परिवारजन की चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलकर्मियों के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।

उन्होंने आवासीय कॉलोनियों में कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जोधपुर मंडल की वर्कशॉप और डीएस आवासीय कॉलोनियों में दो कैंप लगाकर 68 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 7 जुलाई को जोधपुर से सांभर लेक तक, 9 जुलाई को जोधपुर से मुनाबाव तक, 12 जुलाई को जोधपुर से भीलड़ी तक तथा 14 जुलाई को जोधपुर से पोकरण तक विशेष ट्रेन चलाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

इस तरह रहेगा कार्यक्रम

  • विशेष ट्रेन 7 जुलाई को पीपाड़ रोड में सुबह 06:50 बजे, गोटन सुबह 09 बजे, रेन सुबह 11 बजे, मकराना दोपहर 01:30 बजे, नावा सिटी दोपहर 03:25 बजे, सांभर लेक शाम 05:25 बजे पहुंचेगी।
  • 9 जुलाई को लूनी सुबह 06:30 बजे, बालोतरा सुबह 10:50 बजे, बायतू दोपहर 01:40 बजे, गडरा रोड शाम 05 बजे पहुंचेगी।
  • 12 जुलाई को मोकलसर सुबह 08 बजे, जालोर सुबह 08:55 बजे, मोदरान सुबह 10:55 बजे, मारवाड़ भीनमाल दोपहर 12:05 बजे, रानीवाड़ा दोपहर 02:35 बजे, धनेरा शाम 04:30 बजे पहुंचेगी।
  • 14 को मारवाड़ मथानिया सुबह 07:20, ओसियां सुबह 08:50 बजे, फलोदी सुबह 11:45 बजे, पोकरण दोपहर 02:50 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *