चिकित्सकीय उपकरण प्राप्त हुए:एनपीसीआईएल से चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 लाख रुपए के चिकित्सकीय उपकरण
करौली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एनपीसीआईएल रावतभाटा से चिकित्सकीय उपकरण प्राप्त हुए हैं। जिससे सीएचसी-पीएचसी पर सेवाओं में सुदृढता आयेगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीना ने बताया कि एनपीसीआईएल रावतभाटा की ओर से विभाग को लगभग 40 लाख रुपये के चिकित्सकीय उपकरण प्राप्त हुए है। जिन्हें सीएचसी-पीएचसी के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एनपीसीआईएल विभाग को एक्सरे मशीन 1, कलर अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन 1, सीबीसी मशीन 3, ईसीसी मशीन 5, लेबर टेबल 2, व्हील चेयर 60 व स्टेचर 60 मिले है। जिनसे चिकित्सकीय सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
