Tue. Nov 24th, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में मनाया प्रवेश महोत्सव

राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार का प्रवेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन वायु सेना अच्युत कुमार रहे।

इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सीनियर व जूनियर वर्ग के लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन ने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय को 25 मेज और कुर्सियां दीं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह राणा, अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीमा देवी, उप प्रधान मीना आर्य, रश्मि, रजन, दीक्षित, पूरन चंद्र, जितेंद्र पाठक, दिनेश, सुशीला व शीला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed