Thu. Nov 26th, 2026

दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में हो सकेगी ईसीजी समेत अन्य जांचें

चम्पावत। दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में ईसीजी समेत तमाम अन्य जांचें हो सकेंगी। इसके लिए जिले में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम चलाया जाएगा। लैब इन बैग योजना से लोगों की जांच की जा सकेगी। योजना के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

सोमवार को सीएमओ कार्यालय में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड प्रेशर, तापमान, ईसीजी, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल समेत तमाम अन्य जांच की जा सकेगी। लैब इन बैग के तहत यह योजना जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के नौ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चलाई जाएगी। एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि योजना का मकसद लोगों को घर के नजदीक उपचार देना है। उन्होंने बताया कि ये सब जांचें फिलहाल चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर अस्पताल में ही उपलब्ध थी। योजना के लागू होने से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से प्रशिक्षण में मिले लाभ को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एमओआईसी व ब्लॉक प्रभारी डॉ. कुलदीप यादव, डीपीएम गौरव पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed