कराटे चैंपियनशिप में ऋषिकेश ने बाजी मारी
ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रथम गढ़वाल कप उत्तराखंड राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2022 में बेहतरीन खेल प्रदर्शन के साथ ऋषिकेश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सेलाकुई दूसरे और रुद्रपुर की टीम ने तीसरे स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 9 जनपदों के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को ढालवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के निदेशक सतीश जोशी, हाकी कोच डीपी रतूड़ी, समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता संयोजक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच राजेन्द्र गुप्ता और माउंट कार्मेल क्रिश्चियन एकेडमी के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में गढ़वाल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में करीब 250 से अधिक जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ कराटे कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सर्टिफिकेट,मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरदान शर्मा, सुमित कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मोहन सिंह राणा, आकाश उनियाल, कुणाल, श्रीयांस जोशी, जयराज, मोनिका, उज्जवल डबराल, कीर्तन भंडारी, चिराग धमीजा, यस लाजरस, उत्तम सिंह असवाल आदि शामिल रहे।
