Sun. Sep 6th, 2026

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीता रिकर्व अंडर-19 का खिताब

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। रिकर्व अंडर-19 बालक वर्ग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, झारखंड ने दूसरा और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के कंपाउंड वर्ग में पैरामाउंट इंटर स्कूल, दिल्ली के आर्यन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीराम वाटिका, जयपुर के वाशु पोसवाल ने दूसरा और सुकृति वर्ल्ड स्कूल, ग्राम खेड़ा खुर्द के प्रीतिश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में दिल्ली के हंसराज सम्राट स्कूल की कुमुद सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। बीवीबी इंटरनेशनल रेस पब स्कूल, मध्यप्रदेश से मदाला सूर्या हम्सिनी ने दूसरा और प्रेसीडियम इंदिरापुरम, गाजियाबाद की तनिष्का भाटिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सुहास मगापु ने पहला स्थान हासिल किया। शशिंधरकुमार ने दूसरा और शिवम रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, यह पहला मौका था जब उत्तराखंड में तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीबीएसई के पर्यवेक्षक टीपी शर्मा, गोविंद झा, पंकज नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed