पंतनगर विवि में फ्रांस के दल ने किया भ्रमण
पन्तनगर। भारत के फ्रांस दूतावास से नौ फ्रांसीसी संस्थानों का एक डेलिगेशन और 20 डेफिआ (2023-2028) के सदस्य पंतनगर विवि के भ्रमण पर आए हैं। इसका मकसद दीर्घकालिक सहयोग विकसित करना है। डेफिआ एक परियोजना (एग्रोफूड और कृषि में फ्रांस-भारतीय आदान-प्रदान विकसित करना) है। भारत व फ्रांस के बीच कृषि और खाद्य संबंधित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा सकता है और यह फ्रांस कृषि मंत्रालय की ओर से समर्थित है।
फ्रांस के वैज्ञानिकों के 20 सदस्यीय दल ने सोमवार को विवि के यूनिवर्सिटी सेंटर (नाहेप भवन) के संग्रहालय, 3-डी वर्चुअल रियलिटी लैब, पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, शैक्षणिक कुक्कुट एवं डेयरी फार्म नगला और नारमन ई. बोरलाॅग फसल अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कर जानकारी हासिल की। इस भ्रमण का समन्वयन अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिव प्रसाद कर रहे हैं
