नियुक्ति:पंचायत आम चुनाव 2021 के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
करौली जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने पंचायत आम चुनाव 2021 के लिए जिले में स्थित पंचायत समितियों में रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी सिहाग ने पंचायत समिति करौली, हिंडौन, टोडाभीम, नादौती, सपोटरा, मंडरायल के उपखंड अधिकारियों को संबंधित पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी व संबंधित तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति श्रीमहावीरजी में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार श्रीमहावीरजी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति मासलपुर के तहसीलदार को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार मासलपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
