Sun. Jun 28th, 2026

प्रशासन गांवों के संग अभियान:अजीजपुर में 125 लाभार्थियों को मिले पट्टे समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण

करौली ग्राम पंचायत अजीजपुर में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी विकासधिकारी अनीता मीना ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। ग्राम पंचायत सरपंच कांवेरी देवी मीना की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी विकासधिकारी मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत अजीजपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में पुरानी आबादी क्षेत्र में 125 लाभार्थियों को पट्टे जारी करने सहित विभाग द्वारा राजस्व संबंधी कार्यो का मौके पर ही ऑनलाइन करवाया गया।

शिविर में शिविर में कृषि विभाग द्वारा शिविर में कृषि विभाग द्वारा पौध संरक्षण यंत्र 07, 10 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 25 मृदा के नमूने लिए, दो कृषि यंत्रों का ऑन लाइन आवेदन किये गये।इसी प्रकार 615 कृषि साहित्य, 423 बीमा पॉलिसीया वितरित की गई। विद्युत विभाग का एक ट्रांसफार्मर का आवेदन, बिल संशोधन 3, एलटी लाइन हटवाने के एक आवेदन, मीटर बदलवाने की एक शिकायत का निस्तारण, बिल जमा करवाने के 1 आवेदन, नए कनेक्शन के दो आवेदन आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।

पंचायती राज विभाग द्वारा आठ जन्म मृत्यु 21, डीसी जॉब कार्ड 10, नवीन जॉब कार्ड 40, 125 लाभार्थियों को पट्टे तथा 5 जॉब कार्डों में शुद्धिकरण किया गया तथा 19 शौचालय स्वीकृति जारी की गई।पशुपालन विभाग के द्वारा 86 बड़े पशुओं व 110 छोटे पशुओं को डी वार्मिंग, 260 पशुओं का टीकाकरण सहित 22 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण 12 पशुओं बांझपन 12 , पीपीआर 250 का उपचार किया गया । राजस्व विभाग के द्वारा 205 नामांतरण, 5 नाम शुद्धिकरण, 10 बटवारा, आवंटन 04, 28 सीमाज्ञान,05 रास्ते अतिक्रमण, जाति-मूल 200, जाति शुद्धिकरण 175, प्रतिलिपि 250 आवेदन आए जिन्हें मौके पर ही ऑनलाइन करवाया गया। शिक्षा विभाग के द्वारा 131 जन्म प्रमाणपत्र, डीजी लॉकर के माध्यम से 77 अंक तालिका, पालनहार योजना के अंतर्गत 13 बच्चे लाभान्वित हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि सभी कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 15 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, 15 करेक्शन के आवेदन, 4 नवपनजीकृत लाभार्थी, स्वथ्य जांच 10, टीकाकरण 17, छोटे बच्चें टीकाकरण 7, आधार 12, शालापूर्व शिक्षा के 173 लाभार्थीयों के नामांकन ऑनलाइन किए गए। श्रम विभाग श्रमिक कार्ड 61, छात्रवृत्ति 13 , ई श्रमिक कार्ड 61 लाभार्थियों के बनाये गए। सांख्यिकी विभाग के द्वारा जनाधार नामांकन 05, जनाधार में जोड़े गए सदस्य 18, जनाधार में शुद्धिकरण 22, जनधन खाते 10, जीवनज्योति बीमा योजना के 11 आवेदन, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना 300 आवेदन मुद्रा लोन के दो आवेदन आएं।लाभार्थीयों के आवेदन ऑनलाइन किए गए। इस दौरान विकास अधिकारी अनिता मीना, तहसीलदार पृथ्वीराज मीना, ग्राम विकासधिकारी राजकुमार मीना, मुख्य अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भयसिंह मीना, सहायक अभियंता राजेन्द्र मीना, वनपाल लता मीना, कृषि अधिकारी श्रीराम मीना, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार मीना, कार्यालय सहायक चरणसिंह मीना सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed