शिविर का किया निरीक्षण:अतिरिक्त निदेशक ने शिविर का किया निरीक्षण, पट्टे बांटे
करौली नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान का बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक संजीव पांडे ने आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।अतिरिक्त निदेशक संजीव पांडे ने मेला गेट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 4 में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद आमजन से बातचीत की साथ ही शिविर का फीडबैक भी लिया।
इस दौरान उन्होंने कई लोगों को पट्टे वितरित किए और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पट्टे लेने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने इस वर्ष अभियान के दौरान दी जा रही छूटों के बारे में भी नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा, सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन खान एवं आमजन को अवगत कराया। वहीं उन्होंने शिविर के निरीक्षण के बादआयुक्त नरसी मीना से अब तक की शिविरों की रिपोर्ट ली वही रिपोर्ट देखकर नगर परिषद द्वारा अभियान में किए गए कार्यों की प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने अगले माह पुन आने की बात कहते हुए और अधिक लोगों को शिविर से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के कार्मिक आकाश शर्मा विलियम शर्मा गोपाल शर्मा सुरेश
