Thu. Aug 13th, 2026

पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने किया सरयू को साफ

बागेश्वर। पुनीत सागर अभियान के तहत 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेटों ने सरयू नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नदी में जमा कूड़े और गंदगी को साफ किया गया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नदियों को साफ रखने के लिए जागरूक भी किया।

पांच अप्रैल को होने वाले समुद्री दिवस को लेकर कैडेटों ने सरयू नदी के आसपास और तट में एकत्र प्लास्टिक कूड़े और अन्य कचरे को साफ किया। सूबेदार राबिन थापा के नेतृत्व में कैडेटों ने प्रेरणादायक नारों के साथ लोगों को नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

राइंका के एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि समुद्री दिवस का आयोजन समुद्री व्यापार और यातायात के प्रति जागरुकता के लिए किया जाता है। इसके तहत चलाए जा रहे पुनीत सागर अभियान के तहत जलधाराओं और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को नगर के विभिन्न विद्यालयों के कैडेट नगर में विशाल जागरूकता रैली निकालेंगे। कार्यक्रम में 200 कैडेट शामिल होकर सरयू और गोमती संगम पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। शनिवार को चले स्वच्छता अभियान में 65 कैडेटों ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed