Thu. Apr 30th, 2026

अब 29 अगस्त को परीक्षा, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, पढ़े आयोग का नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 2025 का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अब यह परीक्षा 29 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा।जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे अपने कैंडिडेट लॉगिन से इसकी पुष्टि कर सकते हैं। अभ्यर्थी 22 अगस्त से अपने परीक्षा शहर का विवरण और 26 अगस्त से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।इसमें करीब 59500 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने चरण-XIII परीक्षा-2025 की सभी पालियों के लॉग के विश्लेषण के आधार पर लगभग 59,500 उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा 29.08.2025 को पुनर्निर्धारित करके एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एक बार अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से यह पता लगा लें कि उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है या नहीं।

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे 22 अगस्त से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं और 26 अगस्त से आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा ईमेल/एसएमएस के माध्यम से उनकी पुनर्निर्धारित परीक्षा की सूचना भी दी जाएगी।

परीक्षा डिटेल्स  

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो 4 खंडों में समान रूप से विभाजित होंगे- सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा और मात्रात्मक योग्यता।

यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय, परीक्षा के दौरान और अंत में अभ्यर्थियों की फोटो ली जाएगी।उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।परीक्षा केंद्रों पर वीडियो निगरानी और फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की व्यवस्था रहेगी।किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या नकल पर परीक्षा तत्काल रद्द कर दी जाएगी।उम्मीदवार को भविष्य की SSC परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें, पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित । केवल पानी की बोतल की अनुमति ।परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी जैसे आधार कार्डपासपोर्ट,वोटर ID,ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड, एडमिट कार्ड की जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र (केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड या सरकारी संस्था द्वारा जारी) की मूल प्रति ।किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर न केवल उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *