Mon. Nov 23rd, 2026

65 लाख की लागत से 400 साल पुरानी जर्जर धरोहर को मिल रहा नया स्वरूप

आंतरी| नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 स्थित ऐतिहासिक 400 साल पुरानी जर्जर जुम्मा मस्जिद का जनसहयोग से पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के प्रयासों से लगभग 65 लाख रुपए की अनुमानित लागत से इस ऐतिहासिक धरोहर को भव्य रूप दिया जा रहा है।

दरअसल 70 फीट लंबी और 60 फीट चौड़ी इस मस्जिद का निर्माण कार्य पिछले एक साल से जारी है, जिसमें से लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्माण में अब तक 40 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, जबकि प्लास्टर, मार्बल, लाइट फिटिंग और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 25 लाख रुपए की राशि और खर्च होगी। विशेष बात यह है कि जो लोग आर्थिक योगदान में असमर्थ हैं, वे निर्माण कार्य में श्रमदान कर रहे हैं। परिसर में पौधरोपण और हरी घास के साथ विशेष पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। आंतरी क्षेत्र की इस सबसे बड़ी मस्जिद का काम अगले 6 महीनों में पूर्ण होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *